पीएम मोदी से पहले बिहार दौरे पर जाएंगे BJP के दो दिग्गज, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा

News Saga Desk

पटना। विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बिहार में सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी है। इसी बीच शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री बीएल संतोष पटना पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं संगठन से जुड़े रणनीतिकारों की अलग-अलग चार सत्र में बैठक बुलाई है।

संगठनात्मक बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर संगठन की रिपोर्ट, आंतरिक सर्वे रिपोर्ट एवं वर्तमान विधायक एवं मंत्रियों के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों फीड बैक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि 13 सितंबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के उपरांत 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया आ रहे हैं। इसके उपरांत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18 सितंबर को बिहार यात्रा कार्यक्रम निर्धारित हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते 11 वर्षों में 54 बार और इस वर्ष 6 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर मोदी बिहार के हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हैं।

हार देख बौखलाहट में विपक्ष

जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद के कारण महागठबंधन को बिहार चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है, तभी वो कुछ भी तय नहीं कर पा रहे हैं। बिहार में रोजाना एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी किसी ने किसी जिले का दौरा कर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। एनडीए के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ ये साफ बता रही है कि लोगों को विकास वाली सरकार पसंद है न कि झूठे और फर्जी बयान देने वालों की।

महागठबंधन का चरित्र बिहार विरोधी है। उसमें शामिल लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए हैं। जनता की दुख-तकलीफों से उनका कोई नाता नहीं है। वो बस किसी तरह कुर्सी चाहते हैं। जबकि एनडीए गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हर वर्ग के उत्थान, हर गरीब के सशक्तिकरण और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह समर्पित है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More