वाराणसी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन, परशुराम स्वरूप वाले पोस्टर का किया दुग्धाभिषेक

NEWS SAGA DESK

वाराणसी :- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया। इस दौरान राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाने वाले पोस्टर का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वाराणसी के घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्रोच्चार के बीच राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के समान दर्शाया गया है। इसमें उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब दिखाई गई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रतीकात्मक आयोजन के माध्यम से वे सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर राहुल गांधी के संदेश को प्रस्तुत करना चाहते हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन्मदिन समारोह में शामिल नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More