उपराष्ट्रपति चुनाव : नए संसद भवन में पहला वोट डाला प्रधानमंत्री मोदी ने

News Saga Desk

नई दिल्ली।  उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। उनका आज बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले सुबह 10 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन पहुंचे और अपना वोट डाला। इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। 

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी स्थित नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोटिंग करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में सबसे पहले पीएम मोदी ने अपना वोट दिया। संसद भवन परिसर में मतदान के बाद प्रधानमंत्री वहां से रवाना हो गए। पीएम मोदी आज बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव वोटिंग शुरू होने से पहले एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र सदन से लोधी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन किए। राम मंदिर में पूजा के बाद एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम विकसित भारत चाहते हैं।

वहीं INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More