जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, पुलिस-जनता समन्वय पर जोर

NEWS SAGA DESK

लातेहार :- पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के डुरुआ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी Kishore Kaushal और लातेहार के एसपी Kumar Gaurav ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में जनता की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

जनसंवाद कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, कानूनी जागरूकता, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी ग्रामीणों को दी गईं। अधिकारियों ने महिलाओं और युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक एकता और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत होगा।

कार्यक्रम में डीएसपी Sandeep Kumar Gupta सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Read More News

सुदेश महतो ने की आरएसएस पर हुए हमले की निंदा, पेट्रोल बम हमले को बताया लोकतंत्र पर प्रहार

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विज़न से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ‘पलाश’ ब्रांड के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचा झारखंड का आम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत ने झारखंड की ग्रामीण...

Read More