फुलारीटांड कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग पर ग्रामीणों का विरोध, जीएम ने सुरक्षा का आश्वासन दिया

News Saga Desk

बाघमारा। बीसीसीएल बरोरा एरिया के फुलारीटांड कोलियरी में रविवार को संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की गई हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में सोमवार को मोहली टोला के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया और जीएम का घेराव किया।

ग्रामीणों ने सुरक्षा उपायों और क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत की मांग की। उनका कहना है कि कंपनी नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग कर रही है। ब्लास्टिंग स्थल और बस्ती के बीच दूरी केवल 50-60 फीट है, जबकि नियम के अनुसार यह दूरी कम से कम 500 मीटर होनी चाहिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के पूर्व न तो सायरन बजाया जाता है और न ही कोई सूचना दी जाती है, और सुरक्षा जाली की भी अनुपस्थिति है। सुरक्षा की मांग करने पर कंपनी प्रबंधन के लठैत महिलाओं के साथ मारपीट करने लगते हैं।

घटना के बाद एरिया वन के महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह और परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान ग्रामीणों के बीच पहुंचे और मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा की मौजूदगी में वार्ता की। जीएम ने घटना पर अफ़सोस जताते हुए आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अब ब्लास्टिंग में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

धरना खत्म होने के बाद ग्रामीणों ने कार्यालय छोड़ दिया। मौके पर कमल मोहली, प्रेम मोहली, महेन्द्र मोहली, सुरज मोहली, अजय मोहली, सुनील मोहली, रमेश मोहली, बीरू मोहली, शंकर मोहली, धनराशु मोहली, प्रदीप मोहली, किशन कुमार, सुनीता देवी, प्रेमु देवी, रीता देवी, फुलकुमारी देवी, हेमंती देवी और अन्य महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More