News Saga Desk
रांची में आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एसीबी की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हजारीबाग जेल से रिमांड पर रांची लाए गए विनय सिंह से एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन वे एजेंसी के सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अधिकांश सवालों पर विनय सिंह यह कहकर टालमटोल कर रहे हैं कि उन्हें कुछ भी याद नहीं है। इससे जांच एजेंसी को पूछताछ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एसीबी ने शनिवार से विनय सिंह से पूछताछ शुरू की है, जो करीब एक सप्ताह तक चलेगी। विनय सिंह को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे का बेहद करीबी माना जाता है। चौबे फिलहाल शराब घोटाला और जमीन घोटाले में गिरफ्तार हैं।
विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विनय कुमार चौबे के कथित काले धन के निवेश में मदद की और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में सहयोग किया। एसीबी इन आरोपों को लेकर गहन जांच कर रही है और पूछताछ के जरिए अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।
No Comment! Be the first one.