वोटर अधिकार यात्रा: पटना में राहुल गांधी संग खरगे, हेमंत सोरेन और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

News Saga Desk

पटना।  पटना में हो रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहा तक समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हाथों में पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत के लिए लगातार जुट रहे हैं।
इस यात्रा में महागठबंधन के शीर्ष नेता शामिल हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अशोक गहलोत, सीएम हेमंत सोरेन डी राजा जैसे राष्ट्रीय नेता पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद हैं। ये सभी नेता गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से खुली वैन में सवार होकर डाकबंगला चौराहे के मंच तक पहुंचे।

मार्च की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई और इसका समापन अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के साथ होना प्रस्तावित है, हालांकि प्रशासन ने इसे डाकबंगला तक ही सीमित रखने की अनुमति दी है। यात्रा एसपी वर्मा रोड होते हुए नेहरू पथ के अंबेडकर पार्क तक जाएगी, जहां दोपहर ढाई बजे तक सभा आयोजित होगी। कड़ी धूप और उमस के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा। भाकपा महासचिव डी राजा भी आम लोगों के साथ गांधी मैदान में बैठे नजर आए। सड़क पर कदम से कदम मिलाते हुए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।
अब डाकबंगला चौराहा पर बना मंच इस यात्रा का मुख्य केंद्र बन चुका है, जहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य जैसे नेता मंच पर आ चुके हैं। समर्थकों में इन नेताओं की झलक पाने की होड़ लगी हुई है। तेजस्वी यादव ने मंच से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, जिससे भीड़ में और उत्साह भर गया।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More