News Saga Desk
झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद तीन से चार दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
26 जनवरी की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसी दिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और सुबह के समय ठंड व कोहरे का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.