News Saga Desk
रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, मेघ गर्जन और बारिश के कारण लोगों को अप्रैल की गर्मी से राहत मिली थी, हालांकि अब यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से राज्य में मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं के बराबर होगी, इसके साथ ही राज्यभर में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर से महसूस होने लगेगा।
रांची में हल्के बादल, लेकिन नहीं हुई बारिश
गुरुवार को यानी कल राजधानी रांची में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई, शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 0.2 डिग्री अधिक है मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कई जिलों में तेजी से बढ़ा तापमान
राज्य के कई जिलों में तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, बोकारो में सबसे अधिक 4.3 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया वहीं, मेदिनीनगर में 34.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.3 डिग्री और सरायकेला में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया वहीं, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 32.2 मिमी बारिश गोड्डा में दर्ज की गई।
मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। शुष्क हवाओं और साफ आसमान के कारण गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
No Comment! Be the first one.