बारात जा रही बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

News Saga Desk

लातेहार। लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग के चेकनाका के निकट सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे बाराती बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में लगभग 10 बाराती घायल हो गए । घायलों में रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के सरयू के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग मनिका प्रखंड के बरवैया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी लोग बस पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 39 पर वन विभाग के चेक पोस्ट के निकट सामने से आ रही एक ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया । चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है ।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More