बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच कमाई की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है, तो दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।
NEWS SAGA DESK
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच कमाई की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है, तो दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किस फिल्म ने कितना कारोबार किया।
‘रणबाली’ और ‘प्रहार’ की कमाई में गिरावट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 14वें दिन फिल्म ने महज 0.95 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही इसका कुल भारतीय कलेक्शन 57.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘प्रहार’ ने ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन गुरुवार को 14वें दिन इसका कलेक्शन घटकर 0.28 लाख रुपये रह गया। फिल्म की कुल कमाई अब 21.57 करोड़ रुपये है।
‘नई नवेली’ और ‘उड़ता तीर’ का प्रदर्शन
यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी ‘नई नवेली’ ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसका कुल भारतीय कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 23 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई अब 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। रिलीज के 27वें दिन फिल्म ने 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई 373 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
No Comment! Be the first one.