‘जो हमारी बहनों का सिंदूर मिटाएगा.. उसका भी मिटना तय’: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी की पाकिस्तान को ललकार

News Saga Desk

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज दौरे के पहले दिन पीएम मोदी दाहोद पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस खास मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर से अपनी बात कही और पाकिस्तान व आतंक को निशाने पर लिया।

जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंक को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है?” पीएम मोदी ने आगे कहा, “जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है। ये हम भारतीयों के संस्कारों, हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है।”

प्रधानमंत्री ने कहा – आतंक फैलाने वालों को सपने में भी सोचा नहीं होगा, मोदी से मुकाबला करना कितना मुश्किल होता है। पीएम ने कहा – आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने, आपने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है। मोदी ने अपनी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी। हमारे शूरवीर ने वो कर दिखाया, जो दुनिया ने पिछले कई दशकों से नहीं देखा था।

बंटवारे के बाद जिस देश (पाकिस्तान) का जन्म हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि बंटवारे के बाद जिस देश (पाकिस्तान) का जन्म हुआ, उसका एकमात्र लक्ष्य भारत से दुश्मनी है, भारत से नफरत और भारत को नुकसान पहुंचाना है… लेकिन हमारा लक्ष्य गरीबी को दूर करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और खुद को विकसित बनाना है। विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब भारत की सेनाएं भी मज़बूत होंगी और अर्थव्यवस्था भी दमदार होगी।

PM ने कहा, ‘साथियों जिन्हें कोई नहीं पूछता उन्हें मोदी पूछता है। आदिवासी समाज में लोग पीछे रह गए हैं। उसमें भी पीछे रहने वाले लोगों की चिंता मैं करता हूं। मैने उनके लिए भी योजना बनाई। लाखों आदिवासी भाई-बहनों को इसका लाभ मिल रहा है। मैं यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा हूं।’

आम सभा से पहले मोदी ने यहां रोड शो भी किया। PM मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। वे सोमवार सुबह सबसे पहले वडोदरा पहुंचे और रोड शो किया।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य वडोदरा में PM मोदी के रोड शो में शामिल हुए।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य वडोदरा में PM मोदी के रोड शो में शामिल हुए।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More