अपनी ही सरकार पर बरसे योगेंद्र साव, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने के दावों के बीच बढ़ रहा विनाश

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के हुरहुरू आवास पर आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर रही है। यदि पुलिस वाकई कंपनी के लिए काम कर रही है तो उसे नौकरी छोड़कर बड़कागांव की कंपनी जॉइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें न तो जेल का डर है और न ही किसी केस का। अगर वे जेल जाएंगे, तो वह जनता के हक की लड़ाई, बड़कागांव के रैयतों और विस्थापितों की लड़ाई के लिए होगा न कि हत्या, डकैती या झगड़े जैसे मामलों में।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More