News Saga Desk
प्रयागराज। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बनने के बाद जस्टिस बीआर गवई शनिवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी मंत्री मेघवाल जी ने बताया कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं। इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है। योगी जी तो पावरफुल हैं ही।’
CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- इस देश के आखिरी नागरिक तक पहुंचना हमारा मौलिक कर्तव्य है। जब तक बार और बेंच साथ में काम नहीं करते, तब तक हम न्याय के रथ को आगे नहीं बढ़ा सकते। कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। योगी ने कहा- महाकुंभ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही। अगर कोर्ट कुंभ के पहले अगर किसी काम में स्टे कर देता तो यह सफलतापूर्वक संपन्न न हो पाता।

CJI बीआर गवई ने हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- वकीलों के लिए इतनी बड़ी बिल्डिंग पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी।
इतनी बड़ी बिल्डिंग वकीलों के लिए वर्ल्ड में नहीं- CJI
CJI ने कहा- आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे हम रोल मॉडल बोल सकते हैं। मेरे नॉलेज में इतनी बड़ी इमारत वकीलों के लिए पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी। यहां वादकारियों का भी ख्याल रखा गया। बगल के भूखंड में वादकारियों के लिए कुछ प्लानिंग है, जहां बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं के लिए क्रैच भी बनेगा। यानी वर्किंग महिला के बच्चों के लिए देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।

सीएम योगी बोले- महाकुंभ में हाईकोर्ट की भूमिका का धन्यवाद करता हूं।
वकीलों के AC चेंबर आप लोगों को ठंडा करेंगे- योगी
योगी ने कहा- याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में PM मोदी का आगमन हुआ था। उन्होंने कहा था- सुशासन की पहली शर्त है- रूल ऑफ लॉ। यानी कानून का शासन। इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है।
प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो। 6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई था। मगर, यह नहीं चली नहीं। मैंने कहा- चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए। इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा। अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है। यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ वकीलों को चेंबर दिए गए हैं। वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे।
जल्दी काम करना सीएम योगी से सीखें- अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- महाकुंभ की शानदार व्यवस्था के लिए योगी जी की प्रशंसा करता हूं।
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा। सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो सीएम योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए सीएम योगी की प्रशंसा करता हूं।
बिल्डिंग का सदुपयोग कीजिए- जस्टिस विक्रम नाथ
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा- इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं समझ पाता है कि यहां काम कैसे होता है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

यह इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई मल्टीपर्पज बिल्डिंग है, जिसका CJI ने उद्घाटन किया।
बिल्डिंग की पार्किंग-वकीलों के चेंबर के बारे 7 पॉइंट में जानिए
- हाईकोर्ट में मल्टी पार्किंग 5 मंजिला है। इसमें 2300 फोर व्हीलर और 1500 टू व्हीलर खड़े हो सकेंगे।
- दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है।
- ग्राउंड फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए टू-व्हीलर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई।
- वकीलों के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं। कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है।
- कॉमन हॉल, रैंप एरिया, सेवा खंड, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- 26 स्वचलित सीढ़ियां लगाई गई हैं। 24 लिफ्ट भी हैं।
- ग्राउंड फ्लोर पर बैंक और एटीएम की व्यवस्था रहेगी।
No Comment! Be the first one.