नवादा में दो समुदायों के बीच झड़प, दोनों समुदाय के 7 लोगों गिरफ्तार

News Saga Desk

नवादा : नवादा में आपसी विवाद में बुधवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों समुदाय के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मटुक बीघा और नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर गांव की बताई जाती है, जहां आपसी विवाद को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गये। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों समुदायों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई।

इस दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ भी की है। सिराज नगर बाजार में स्थित एक दर्जन से अधिक दुकान के आगे लगे बिजली मीटर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, सड़क किनारे लगी चौकियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। साथ ही पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले दोनों समुदायों से सात लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में हिसुआ थाना क्षेत्र के निवासी नरेश यादव का पुत्र राकेश कुमार, मधुसूदन शर्मा का पुत्र दीपक कुमार, नरेश कुमार निराला का पुत्र उज्ज्वल कुमार, छोटन यादव का पुत्र मुकेश कुमार, नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर गांव के निवासी स्व. इदरीश का पुत्र मोहम्मद मूसा, मोहम्मद कलीम का पुत्र मोहम्मद नसीम और मोहम्मद कलीम का पुत्र मोहम्मद महफूज शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में फिलहाल शांति है। पुलिस सतर्कता बरत रही है। मामला एक मामूली विवाद से शुरू हुआ लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने स्थिति को काबू कर लिया। माहौल बिगाड़ने और कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय लोग डरे हुए है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More