विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

पूर्वी सिंहभूम | दक्षिण पूर्व रेलवे के अद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों के कारण टाटानगर के यात्रियों को भी अगले सप्ताह काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आसनसोल-अद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 14 और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 14, 17 और 20 जुलाई को अद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

इसके अलावा 15 और 19 जुलाई को आसनसोल-टाटानगर मेमू पैसेंजर अद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। इसी तरह, आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर भी इन तारीखों को अद्रा से ही रवाना होगी। भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन 14 और 18 जुलाई को महूदा से ही चलेगी तथा वहीं पर समाप्त होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह भी कहा है कि विकास कार्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किए जा रहे हैं।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More