सदाचार और शाकाहार से हम जीवन को बना सकते हैं सुंदर : स्वामी गंगाधर

Newssaga Desk

खूंटी | महर्षि मेंहीं आश्रम मलियादा मुरहू में रविवार को विशेष सत्संग और ध्यान-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में अपने प्रवचन के दौरान ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर महाराज ने कहा कि सावन माह में हम देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। सभी नशा पान और मांसाहार का त्याग कर भक्ति करते हैं, जिससे उनका जीवन सुखमय बनता है। भोलेबाबा की महिमा अपरम्पार है, वे सर्व मनोकामना पूरी करते हैं। हमें परमात्मा की इस सृष्टि को सदाचार और शाकाहार जीवन जीकर और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु महर्षि में हीं परमहंस जी महाराज ने नशा, हिंसा, झूठ, चोरी और व्यभिचार त्याग कर भक्ति करने का उपदेश दिया है। बद्री नाथ धाम के स्वामी वैष्णवानंदजी महाराज ने कहा कि प्रतिदिन सत्संग और ध्यानाभ्यास करना चाहिए। सभी देवी-देवताओं ने भी सत्संग और ध्यानाभ्यास को अपनाया। यही सुख-शांति और परमात्मा की प्राप्ति में सहायक है। सामुहिक सत्संग और ध्यानाभ्यास में सैकड़ों सत्संगियों ने भाग लिया,और सत्संग ध्यान की विधि जानी। मौके पर भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर डॉ डीएन तिवारी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, चमरा मुंडा, रामहरि साव, नंदिनी देवी सुरेश पंडित आदि उपस्थित थे।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More