सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

रामगढ़ | हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने जोरदार विरोध किया है। वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे जहां राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक विशेष समुदाय के दबाव में निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई बेहद संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की घोर निंदा हो रही है। अगर पुलिस अभिलंब उन्हें रिहा नहीं करती है, तो वह भी जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का यौन शोषण होता है। उसने थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कराई। उसके समर्थक थाना परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करते हैं। खुद को आदिवासी की सरकार बताने वाली हेमंत सोरेन की सरकार में ही आदिवासी महिला को न्याय न दिलाकर, उल्टा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर गलत तरीके से रामगढ़ पुलिस दबाव में आकर काम कर रही है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More