स्कूल वैन को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चालक घायल

NEWS DESK SAGA

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल वैन को पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल वैन का चालक बुरी तरह से घायल हो गया, हालांकि एक बच्चे को हल्की चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस विवाद के बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन स्कॉर्पियो ने उसका पीछा कर टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Read More News

रांची छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, विधानसभा मार्च में हंगामा

रांची छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में...

Read More