News Saga Desk
राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार रात यानी 11 फ़रवरी 2026 को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यथाशीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है और वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मुकेश कुमार को अपने वर्तमान कार्यों के साथ पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
झारखंड आईएएस तबादला सूची
| अधिकारी का नाम | नई पदस्थापना / प्रभार |
|---|---|
| मस्तराम मीणा | सदस्य, राजस्व परिषद |
| राजेश कुमार शर्मा | सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग |
| के. श्रीनिवासन | सचिव, ऊर्जा विभाग |
| मनोज कुमार | सचिव, ग्रामीण विकास विभाग |
| विप्रा भाल | सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग |
| मनोज कुमार | प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी) |
| मुकेश कुमार | अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार |
| उमाशंकर सिंह | सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
| राजीव रंजन | सचिव, परिवहन विभाग |
| आबू इमरान | सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग |
| संजय कुमार | प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका |
| संदीप कुमार सिंह | श्रमायुक्त, झारखंड |
| घोलप रमेश गोरख | नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड |
| कुमुद सहाय | प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर |
| रवि रंजन विक्रम | प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा |
| शशि रंजन | अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग |
No Comment! Be the first one.