गिरिडीह में 4 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में 4 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बच्ची की लाश उसके घर से थोड़ी दूरी पर अरहर के खेत में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

लोगों में गुस्सा, फांसी की मांग

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को गांव की महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना का घेराव किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की। कुछ लोगों ने पुलिस से आरोपी को जनता के हवाले करने की भी अपील की। बता दें कि गुरुवार को बच्ची की लाश मिलने के बाद उसके पिता ने गावां थाना में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसपी डॉ. बिमल के निर्देश पर एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुटी थी। शुक्रवार रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी, जिससे शनिवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और वे सड़कों पर उतर आए। इसी बीच, पुलिस ने मृतका के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस जांच जारी है, और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More