रांची में चेन स्नेचिंग पर शिकंजा, SIT करेगी मामलों की जांच

रांची में चेन स्नेचिंग रोकने के लिए पुलिस ने SIT गठित की है। हॉटस्पॉट पर गश्त, CCTV विश्लेषण और पूर्व अपराधियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

News Saga Desk

रांची में चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और पूर्व में हुई वारदातों का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली, प्रोबेशनर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सदर और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं के पैटर्न, संवेदनशील इलाकों, अपराधियों के संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों की समीक्षा की।

हॉटस्पॉट पर बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चेन स्नेचिंग के हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्ती सुनिश्चित की जाए। जरूरत के अनुसार सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

रांची

पुलिस का फोकस उन स्थानों पर विशेष रूप से रहेगा जहां बाजार, चौक-चौराहे, भीड़भाड़ वाले इलाके और महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुराने मामलों का केसवार विश्लेषण

रांची पुलिस ने पूर्व में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का केसवार और स्थानवार विश्लेषण करने का निर्देश दिया है। इसके तहत वारदातों के समय, स्थान, अपराध के तरीके और अपराधियों के संभावित आवागमन मार्गों का अध्ययन किया जाएगा।

अधिकारियों को अपराधियों के संभावित रूट और एग्जिट प्वाइंट चिन्हित करने के लिए भी कहा गया है। इसके आधार पर पुलिस की तैनाती और वाहन जांच की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इसे भी देखे- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर वापस लौटे रवि राज मुर्मू, रांची एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

CCTV फुटेज से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश

बैठक में तकनीकी साक्ष्यों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। घटनास्थल और अपराधियों के संभावित मार्गों पर उपलब्ध CCTV कैमरों की फुटेज की व्यवस्थित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, जहां CCTV कैमरे उपलब्ध नहीं हैं, वहां स्थानीय स्तर पर CCTV लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे भविष्य में होने वाली घटनाओं की निगरानी के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में भी मदद मिल सकती है।

चेन स्नेचिंग मामलों की जांच में CCTV फुटेज के अलावा मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जाएगा। टेक्निकल सेल को अपराधियों की पहचान और उनके संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

Read More