झारखण्ड राज्य को नजर अंदाज किया गया : सोनाराम सिंकु

News Saga Desk

चाईबासा : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है । कांग्रेसियों ने इसे आम बजट की जगह चुनावी बजट करार दिया है । जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकास के चार इंजन कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात की बात की थी, लेकिन बजट पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। आगे उन्होंने कहा कि बिहार के लिए घोषणाओं की झड़ी लग गई है। यह स्वाभाविक है क्योंकि इस साल के अंत में वहां चुनाव होने है। लेकिन झारखण्ड राज्य को नजर अंदाज किया गया ।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि अरुण जेटली के नेतृत्व वाली भाजपा ने परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम 2010 को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, जिसे अंतरराष्ट्रीय कंपनियां तब चाहती थी जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे , अब ट्रंप को खुश करने के लिए, वित्त मंत्री ने इस अधिनियम में संशोधन की घोषणा की है।


कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने आम बजट में झारखण्ड की पूर्ण उपेक्षा का आरोप लगाया । त्रिशानु राय ने कहा कि इस बार भी केन्द्रीय बजट में झारखण्ड के साथ धोखा हुआ है, क्योंकि इस राज्य में चुनावी जनादेश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गया है, इसलिए इस राज्य को कुछ नहीं मिला । भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर झारखण्ड की जनता को धोखा दिया है ।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More