5 साल बाद शीन ब्रांड की भारत में हुई वापसी

News Saga Desk

नई दिल्ली। चीनी फास्ट-फैशन ब्रांड ऐप शीन को 5 साल बाद एक बार फिर से भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। BBC के मुताबिक शीन को भारतीय कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ समझौते के बाद यह परमिशन मिल पाई। कुछ समय पहले ही शीन ने रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अजियो पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग शुरू की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने भारत में निर्मित और सोर्स किए गए उत्पादों को रिलायंस के प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए एक लॉन्ग टर्म लाइसेंसिंग डील की है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल दिसंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया कि शीन का ऑपरेशन देश के एक स्वदेशी रिटेल प्लेटफॉर्म पर होगा। शीन की प्लेटफॉर्म के डेटा तक पहुंच नहीं होगी। 2020 में भारत ने शीन (Shein) और TikTok सहित दर्जनों चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह ऐप शनिवार को भारत में लॉन्च किया गया और अब तक इसे 10,000 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। यह 199 रुपए में फैशन वियर उपलब्ध करा रहा है। ऐप पर दी गई सूचना के मुताबिक यह एप फिलहाल सिर्फ दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु ही सर्विस दे रहा है। हालांकि यह जल्द ही पूरे देश में सर्विस देगा।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More