फरवरी के पहले सप्ताह में ही रंग दिखाने लगी गर्मी

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अभी मौसम का यह बदलाव जारी रहेगा। प्रदेश में 2 दिन के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल सुबह में कोहरा और धूंध तथा दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव संभव है, हालांकि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी संभव है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज दोपहर में अच्छी-खासी धूप और खिला आसमान देखने को मिलेगा, क्योंकि, सिनॉप्टिक फीचर में किसी भी तरह का कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। वहीं, शाम में ठंडी हवा चलेगी। लेकिन, इस मौसम को हल्के में न लें, सचेत रहें क्योंकि यह बदलाव का समय है। इसमें वायरल अटैक बढ़ जाते हैं।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More