रामगढ़ में चलती कार में लगी आग, 4 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। रांची-गोला रोड पर सिकिदिरी घाटी में चलती सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चारों यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, निरंजन चंद्र के नाम से रजिस्टर्ड अर्टिगा कार गोला से सिकिदिरी घाटी होते हुए रांची की ओर जा रही थी। घाटी से गुजरते वक्त कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सीएनजी के कारण लगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से जल चुकी कार को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया। पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More