नगर निकाय चुनाव में राजद भी उतारेगा उम्मीदवार

News Saga Desk

रांची।  झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में राजद भी उम्मीदवार उतारेगा। युवा राजद की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय़ लिया गया। युवा राजद ने इसकी जिम्मेवारी भी दल के नेताओं को दी है। बताते चलें कि झारखंड में सभी दल नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर कराने की वकालत कर रहे हैं। इधर हाईकोर्ट ने भी चार माह में नगर निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है।


Read More News

Read More