News Saga Desk
रांची। झारखंड का मौसम आज से अगले 4 दिनों तक फिर बदलने वाला है। इस दौरान गर्मी का भरपुर एहसास होगा। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा है। अब न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। राज्य में चार जिले ऐसे भी हैं, जहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग की संभावना है कि आज पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
No Comment! Be the first one.