PM मोदी पहुंचे: आज AI समिट में शामिल होंगे

News Saga Desk

पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर वो सोमवार को फ्रांस पहुंचे। आज फ्रांस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। फ्रांस के मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों ने शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। मोदी और मैक्रों ने गले लगकर मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी की रात्रिभोज में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सीईओ और समिट में आमंत्रित कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात हुई। इनमें अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रमुख हैं। रात्रिभोज पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई।

मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे। साथ ही भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। दोनों नेता कल प्रथम विश्वयुद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। इसके अलावा मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों कैडारैचे भी जाएंगे। कैडारैचे उच्च-विज्ञान परियोजना का केंद्र है। इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) के रूप में जाना जाता है। फ्रांस से प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जाएंगे।

एआई एक्शन समिट की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि अब फ्रांस और यूरोप मिलकर अमेरिका और चीन जैसी अन्य वैश्विक शक्तियों के खिलाफ दौड़ में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण कृत्रिम मेधा परियोजनाओं के लिए लालफीताशाही को तोड़ें। उन्होंने कहा कि एआई परियोजनाओं पर ”हम नोट्रे डेम डे पेरिस रणनीति को अपनाएंगे”। सबको याद होगा कि फ्रांस ने 2019 की आग में हुई तबाही के पांच साल के भीतर ऐतिहासिक कैथेड्रल का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने यह उद्गार राजधानी पेरिस के दिव्य और भव्य ग्रैंड पैलैस में तकनीकी उद्योग के मालिकों और राजनीतिक नेताओं सहित उपस्थित लोगों के बीच व्यक्त किए।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More