बिहार को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति, केंद्र सरकार ने तीन अहम परियोजनाओं को दी स्वीकृति

News Saga Desk

बिहार। बिहार में बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने राज्य में बाढ़ से सुरक्षा की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति दिल्ली में मंगलवार को श्रम शक्ति भवन में हुई एक बैठक में दी गई। बिहार को हर साल बाढ़ की त्रासदी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण लाखों लोग बेघर हो जाते हैं और कई लोगों की जान भी चली जाती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए बिहार की नीतीश सरकार ने केंद्र से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी की मांग की थी। केंद्र सरकार ने बागमती-शांति धार-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना, कमला बलान के दोनों तटबंधों के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण का फेज-3 तथा सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण (किमी 66 से किमी 132.80 तक) की योजना को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में मंत्रालय के सचिव बेबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार समिति की 157वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और अभियंता प्रमुख मनोज रमण भी मौजूद थे। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़े इलाके में दीर्घकालिक राहत मिल सकेगी। इसके अलावा, इन परियोजनाओं के तहत आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होंगे। बिहार में इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बाढ़ के खतरों से सुरक्षा तो मिलेगी ही, साथ ही प्रभावित इलाकों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More