जमीन विवाद को लेकर हुई घर पर बमबाजी, जाने क्या है पूरा मामला

News Saga Desk

पटना। पटना के मनेर में एक घर पर बमबाजी हुई है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात अचानक मेरे घर पर एक के बाद एक तीन बम फेंके गए। जिसमें घर का दरवाजा, दीवार और गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने पूर्व मुखिया और उनके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बुधवार को FIR दर्ज कराई है। जमीन के 30 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष ग्यासपुर निवासी किशोर कुमार मिश्र का कहना है कि उन्होंने आरोपी पक्ष को जमीन बेचा था। बाद में विवाद होने पर पूरा पैसा लौटा दिया था। अब ब्याज की डिमांड कर रहे हैं। इसे लेकर महीनों से डरा-धमका रहे हैं। इसलिए घर पर बमबाजी की है। मुझे धमकी देते हुआ कहा था कि 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। बच्चों को किडनैप करने की भी कोशिश की गई थी। मेरी और परिवार के लोगों की कभी भी हत्या हो सकती है।

इधर, घटना के बाद बुधवार को जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बमबाजी हुई है, लेकिन लो एक्सप्लोसिव इस्तेमाल किया गया है। हम लोग जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

30 लाख रुपए को लेकर है विवाद

पीड़ित किशोर मिश्र ने बताया कि पूर्व मुखिया मनोज और उनके दो साथी मुकेश और कुणाल मेरे घर आए थे। उस वक्त हमलोग घर पर नहीं थे। मेरे परिजन ने कहा कि वो रात में आएंगे। इसके बाद तीनों अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कुछ महीने पहले भी उन लोगों ने हथियार दिखाकर मेरे रिश्तेदार को धमकाया था। बच्चे को किडनैप करने की बात कही थी। अब घर पर हमला हुआ है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More