गुमला की युवती की बिहार में हत्या, प्रेमी ने रची थी ऐसी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा 

News Sag Desk

गुमला। गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र की एक लापता युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी सोनू कुमार ने की थी। सोनू, गुमला जिले के घाघरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

शादी का दबाव बना रही थी युवती

बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती और सोनू के बीच करीब 2 साल से प्रेम संबंध था। युवती सोनू से शादी करना चाहती थी और उस पर दबाव बना रही थी। इस मामले में उसने पहले गुमला महिला थाना और बिशुनपुर थाना में भी शिकायत की थी। सोनू ने मार्च में शादी करने का वादा किया था, लेकिन युवती बार-बार इस बारे में बात कर रही थी, जिससे वह परेशान था।

महाकुंभ यात्रा के दौरान हत्या

5 फरवरी को सोनू, युवती को बाइक से प्रयागराज महाकुंभ घुमाने के बहाने लेकर निकला। जब वे बिहार के डेहरी पहुंचे, तो युवती ने शौच के लिए रुकने की बात कही। जैसे ही वह झाड़ियों की ओर गई, सोनू ने पीछे से आकर उसके दुपट्टे से गला दबा दिया और चाकू से उसकी गर्दन पर कई वार किए। हत्या करने के बाद सोनू अकेला ही प्रयागराज पहुंचा, महाकुंभ में स्नान किया और फिर अपने घर लौट गया। युवती के अचानक लापता होने पर उसकी मां ने बिशुनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोनू को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बिहार पुलिस ने बिशुनपुर पहुंचकर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। युवती के अचानक लापता होने पर उसकी मां ने बिशुनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोनू को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बिहार पुलिस ने बिशुनपुर पहुंचकर सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे शुरू हुआ था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, सोनू एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। अप्रैल 2023 में युवती ने ऑनलाइन एक पार्सल ऑर्डर किया था, जिसे देने सोनू उसके घर गया था। वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि, युवती लगातार सोनू पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसने धमकी दी थी कि अगर सोनू ने शादी नहीं की, तो वह उसके पिता और जीजा पर केस कर देगी और उनकी जान ले लेगी। इन धमकियों से परेशान होकर सोनू ने उसकी हत्या कर दी।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More