अब पांच दिनों के बाद बदलेगा मौसम

News Saga Desk

रांची। झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह और शाम हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पांच दिनों बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृ्द्धि होगी। इसके बाद लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

सुबह और शाम चलेगी ठंडी हवा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिन तक दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में धुंध, इसके बाद आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम हवा चलने से हल्की ठंड महसूस होगी।

आज से तीन दिनों बाद बढ़ेगा तापमान

शुक्रवार को मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More