नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हवलदार की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

News Saga Desk

रांची। नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप-8 के हवलदार छोटन राम का निधन हो गया है। वे गढ़वा जिले के रहने वाले थे और पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात थे। गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जैप मुख्यालय में दी जाएगी सलामी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद हवलदार छोटन राम को लेस्लीगंज स्थित जैप-8 मुख्यालय में सलामी दी जाएगी। 

6 महीने से नक्सल विरोधी अभियान में थे तैनात

छोटन राम डगरा पिकेट में पिछले 6 महीने से तैनात थे। यह इलाका बिहार के गया जिले की सीमा से सटा हुआ है, जहां से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जाता है। गुरुवार रात बेचैनी और तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गयी, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। छतरपुर के एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि हवलदार छोटन राम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More