रांची में तीर्थयात्रियों से भरी 2 बसों में टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर 

News Saga Desk

रांची। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंगरोड पर आज दोपहर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों में टक्कर हो गई। इस घटना एक बस के चालक को चोट आयी है बीआईटी ओपी के रूदिया के पास हुई घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गई। नगालैंड नंबर की चार बसों से तीर्थयात्रियों का जत्था बोधगया जा रहा था। आगे की बस चालक द्वारा एकाएक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही बस के चालक ने आगे वाली बस में टक्कर मार दी। इससे बस का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल चालक का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्ज में ले लिया है।वहीं इस बस के यात्री दूसरी बसों में बैठकर बोधगया के लिए रवाना हो गए।          


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More