रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला किया

News Saga Desk

कीव। रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रात को ड्रोन हमला किया। इससे संयंत्र की एक इकाई में आग लग गई। यह दावा आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर किया। उन्होंने कहा कि रूस ने रात भर तबाही मचाई। जेलेंस्की ने याद दिलाया कि 1986 में चेर्नोबिल में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा हुआ था। इसके चार रिएक्टर में अचानक हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया था। इसलिए इन रिएक्टर को अब सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। इसका मकसद विकिरण को रोकना है। रूस के ड्रोन हमले में संयंत्र की नष्ट हो चुकी बिजली इकाई के प्लांट को निशाना बनाकर आग के गोले में बदल दिया। हालांकि अब आग बुझा दी गई है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अच्छी बात यह है कि परमाणु रिएक्शन का स्तर नहीं बढ़ा है। हमले के बाद लगातार निगरानी की जा रही है। शुरुआती आकलन में काफी नुकसान हुआ है। दुनिया दखल दे। रूस दुनिया का इकलौता देश है जो इस तरह के स्थलों पर हमला करता है। परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर कब्जा करता है। उन्होंने कहा कि रूस ने संयंत्र की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली इकाई पर विकिरण से दुनिया की रक्षा करने वाले आश्रय पर हमला किया है। इस आश्रय का निर्माण यूक्रेन ने यूरोप और दुनिया के अन्य देशों और अमेरिका के साथ मिलकर किया था। यह आश्रय मानवता की वास्तविक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस हर रात यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और शहरों पर ऐसे हमले करता है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More