आम आदमी की तरह प्रयागराज स्टेशन पर बैठे अर्जुन मुंडा

News Saga Desk

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और केंद्र में मंत्री रह चुके भाजपा के गद्दावर नेता अर्जुन मुंडा का एक 47 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके कुंभ स्नान कर लौटते हुए प्रयागराज स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते हुए है। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने X अकाउंट में साझा किया है। इस वीडियो में वह आमजन की तरह ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। 47 सेकेंड के इस वीडियो के पहले हिस्से में वह अकेले बैठे नजर आ रहे है तो वहीं दूसरे हिस्से में उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी साथ नजर आ रही है। उनके ट्रेन का इंतजार करते हुए बैठे रहने का अंदाज कहीं से नहीं लग रहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। एक दम आम लोगों के अंदाज में वह ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।


Read More News

Read More