खूंटी महिला थाना पुलिस पर नाबालिग को पीटने का लगा आरोप

News Saga Desk

खूंटी : खूंटी जिले के महिला थाना पुलिस पर नाबालिग को पीटने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मानव तस्करी के आरोपी को ढूंढने उसके घर गई थी जब वो नहीं मिला तो उसके बेटे को पकड़कर थाने ले आई और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने नाबालिग को इतना पीटा की वो अब चलने फिरने की स्थिति में भी नहीं है।

बच्चे को पुलिस द्वारा थाने ले जाने की जानकारी जब उसकी मां को लगी तो उसके अपने भाई को इसकी जानकारी दी। नाबालिग के मामा जब थाने पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस से बाद में नाबालिग को उसके घर पहुंचा दिया।

महिला थाना प्रभारी फुलमनी कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था, किसने पीटा उसकी उन्होने जानकारी नहीं है। वहीं डीएसपी मुख्यालय अखिल नीतीश कुजूर ने बताया कि ‘आरोपी की तलाश में उसके बेटे को पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन उसके साथ किसी तरह का कोई पिटाई नहीं हुई है’

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More