समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया

News Saga Desk

सिमडेगा : आम जनता के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

उपायुक्त के जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका चयन की जांच कराने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्युत ट्रांसफर चेंज करने, हर घर नल जल योजना को ठीक करने, साव-दह गृह निर्माण पर पुनर्विचार करने, सड़क चौड़ीकरण एलाइनमेंट को सुधार करने एवं अन्य विषय से संबंधित मामले आए।

इस दौरान उपायुक्त महोदय ने एक-एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More