मुख्यमंत्री फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से मिली हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

News Saga Desk

मुंबई। मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से उन पर हमला किए जाने और मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वरली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके धमकी देने वाले की छानबीन की जा रही है। मुंबई पुलिस ने समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर खुद को मलिक शाहबाज हुमायू राजा देव बताते हुए पाकिस्तानी नंबर से मुख्यमंत्री पर धमकी का मैसेज बुधवार को मिला था। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे मैसेज की अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी है, लेकिन इस मैसेज की छानबीन गोपनीय तरीके से की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक धमकी भरा मैसेज भेजने वाले का पता नहीं चल सका है, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इससे पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को बुलढ़ाणा जिले से गिरफ्तार किया था और मामले की छानबीन की गई थी, लेकिन यह धमकी फेक साबित हुई थी।


Read More News

Read More