उत्तराखंड कई जिलों में आज हिमस्खलन होने की चेतावनी

News Saga Desk

देहरादून । उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्र निदेशक ने कहा कि आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन होने की संभावना है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मैदानी इलाकों और पर्वतीय जिलों के निचले हिस्सों में बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के चलते राज्यभर में कई सड़क मार्ग बंद है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में डबरानी के पास हिमस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। गंगाेत्री, यमुनाेत्री, हर्षिल, सुक्की, बकरिया टॉप, दयारा, मुखवा, समेत टकनौर के कई गांव बर्फ से आच्छादित है।सीमांत जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चमोली जिले के 40 से अधिक गांव बर्फ से ढके हैं। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, ज्योर्तिमठ, चोपता, औली, मलारी में बर्फबारी से हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। रुद्रप्रयाग जिले में बारिश व बर्फबारी से केदारघाटी शीतलहर की चपेट में है। केदारनाथ समेत पूरी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More