बांदीपोरा में आतंकियों की साजिश विफल, हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो संदिग्ध दबोचे गए

News Saga Desk

कश्मीर। सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गंदबल-हाजिन रोड पर आतंकवादियों की साजिश को विफल करते हुए हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो संदिग्धों को दबोच लिया। एक्स पर सेना की चिनार कोर ने लिखा कि 12 मार्च को विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से गंदबल-हाजिन रोड, बांदीपोरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो हथगोलों, एक एके मैग्जीन, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री के साथ पकड़ा गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More