केंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्‍यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है, ताकि लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने में सुविधा हो। सीबीआईसी की ओर से मुख्य आयुक्तों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि सीजीएसटी के सभी क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे और इन्हें कार्य दिवस माना जाएगा।”

उल्‍लेखनीय है कि 31 मार्च चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इसलिए इस वित्त वर्ष से संबंधित सभी सरकारी भुगतान और निपटान उसी दिन तक पूरे करने होंगे। इसके अलावा 31 मार्च आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि भी है। ऐसे में देशभर में आयकर और सीजीएसटी कार्यालय सप्ताहांत और ईद-उल-फितर के बावजूद खुले रहेंगे, जो सोमवार को पड़ सकता है।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More