वक्फ कानून पर बोलीं ममता- संपत्ति छीनने का अधिकार किसी को नहीं

News Saga Desk

कोलकाता। वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो चुका है। इस अधिनियम के विरोध में पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में हिंसा भी हुई। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वक्फ कानून पर बयान दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी संपत्ति छीनने का अधिकार किसी के पास नहीं है। जैसे मुझे भी दूसरों की संपत्ति लेने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक दीदी है, आपकी संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित है।

ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब नए वक्फ कानून को लेकर राज्य में हिंसा हुई है। मुख्यमंत्री ममता ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सारी झूठी खबरें फैल रही हैं लेकिन हम हर खबर की सत्यता की जांच कर ही आप तक सही जानकारी पहुंचाते हैं।


Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More