जापान में डॉलर सात महीने में पहली बार 140 येन से नीचे आया

News Saga Desk

टोक्यो। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ब्याज दरों में कटौती न करने की आलोचना के बाद अमेरिकी डॉलर सितंबर के बाद पहली बार मंगलवार को 140 येन से नीचे गिर गया। जापान की राजधानी टोक्यो में दोपहर करीब 2:30 बजे अमेरिकी डॉलर गिरकर 139.90 येन के आसपास आ गया। सोमवार शाम 5 बजे न्यूयॉर्क में यह 140.83-93 येन और टोक्यो में 140.55-57 येन पर कारोबार कर रहा था।

जापान टुडे समाचार पत्र की वेबसाइट पर इस संबंध में प्रसारित खबर में कहा गया है कि जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त मंत्रियों के बीच इस सप्ताह वाशिंगटन में दोनों देशों की मुद्रा पर बातचीत होने की उम्मीद है। जापान के वित्तमंत्री कात्सुनोबू काटो मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता गुरुवार को होने की संभावना है। यह वार्ता ऐसे समय में होगी जब ट्रंप ने जापान पर येन के मूल्य को कम करने की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। हालांकि जापान सरकार उनके इस दावे को खारिज कर चुकी है। वाशिंगटन रवाना होने से पहले काटो ने कहा कि वह टैरिफ पर केंद्रित दोनों सरकारों के बीच व्यापक वार्ता के हिस्से के रूप में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के साथ विनिमय दर के मुद्दों पर चर्चा करने का इरादा रखते हैं। वित्तमंत्री काटो बुधवार से 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के वित्तमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा भी इस बैठक में शामिल होंगे।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More