पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक

News Saga Desk

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं।

पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर बैन का मतलब है कि इस पर पोस्ट की गई कोई भी सामग्री भारत में नहीं दिखेगी। भारत ने यह दंडात्मक कदम सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अन्य कूटनीतिक उपायों की घोषणा के बाद उठाया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कूटनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें उसे सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More