यूक्रेन ने रातभर रूस में किया ड्रोन हमला, मॉस्को को भी बनाया निशाना

News Saga Desk

मॉस्को। यूक्रेन ने रूस में सारी रात मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) से हमला किया। यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को के कुछ हिस्सों को भी निशाना बनाया। रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों को विफल कर दिया गया। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात को रूसी क्षेत्रों में 105 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट कर दिया। इनमें से 19 मास्को क्षेत्र में थे।

तास के अनुसार, 05 मई की रात 09 बजे मास्को समय (शाम 06 बजे जीएमटी) से 6 मई को सुबह चार बजे तक वायु रक्षा प्रणालियों ने रूसी क्षेत्रों में 105 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग यूएवी के हमले को रोकते हुए उन्हें मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ब्रांस्क क्षेत्र में 32 ड्रोन, वोरोनिश क्षेत्र में 22, मॉस्को क्षेत्र में 19, पेन्जा क्षेत्र में 10, कलुगा क्षेत्र में नौ, बेलगोरोड क्षेत्र में छह, लिपेत्स्क और समारा क्षेत्रों में दो-दो और व्लादिमीर, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में एक-एक ड्रोन को नष्ट कर दिया गया।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी की तरफ आ रहे ड्रोन में से एक का मलबा काशीरस्कॉय हाइवे पर गिरा। प्रारंभिक सूचना में कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है। इसके बाद राजधानी के वनुकोवो, डोमोडेडोवो, शेरेमेतियोवो और जुकोवस्की हवाई अड्डों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। कलुगा, वोल्गोग्राड, सारातोव, समारा, इवानोवो, निजनी नोवगोरोड, यारोस्लाव, कजान और निजनेकमस्क के हवाई अड्डों पर पहले से ही प्रतिबंध लागू हैं।

अमेरिका के समाचार चैनल एबीसी न्यूज के अनुसार, यूक्रेन के आक्रामक रुख को देखते हुए मॉस्को के चार हवाई अड्डों पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं। मॉस्को में 09 मई को होने वाले विजय दिवस समारोह की तैयारियों के बीच ये हमले किए गए। समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और क्रेमलिन के अन्य मित्रवत विश्व नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विजय दिवस में 1945 में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान मॉस्को में भव्य सैन्य परेड होगी। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को भी आमंत्रित किया है। पुतिन ने पिछले महीने विजय दिवस के अवसर पर 08 से 11 मई तक एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खारिज कर दिया था।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More