झारखंड में छह तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है।

विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है।

इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है।

राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34 डिग्री को पार कर गया। वहीं पलामू में तापमान फिर से 37 डिग्री के पार चल गया है।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 36.5, डालटेनगंज में 37.8, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More