रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात। टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में विवाद के बाद कारीगर पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल कारीगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
News Saga Desk
रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जेपी मार्केट में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट के कारीगर पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कारीगर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में आए एक व्यक्ति से विवाद के बाद कारीगर पर चाकू से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कारीगर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से रांची में रहकर रेस्टोरेंट में कारीगर के रूप में काम कर रहा था।
घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।
No Comment! Be the first one.