गोड्डा में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस एजेंट से 90 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हुए अपराधी

News Saga Desk

गोड्डा। गोड्डा जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कसबा गोड्डा पंचायत भवन के समीप का है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस एजेंट से करीब 90 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजेंट फील्ड से कलेक्शन कर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। हथियार का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।


Read More News

Read More